← Back to Listings

पीडि़त व्यक्तियों को प्रति कर राशि के चैक वितरित किये

Published on: April 18, 2015
News
17/04/2015 सिरोही, जिला एवं सैशन न्यायाधीश ने पीडि़त व्यक्तियों को प्रति कर राशि के चैक वितरित किये जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रकाश चंद पगारिया ने आज राजस्थान पीडि़त प्रति कर योजना के अन्तर्गत पीडि़त एवं प्रभावित व्यक्तियों को 4 लाख रू. के चैक वितरित किये। जिला एवं सैशन न्यायाधीश ने श्रीमती मीठी बाई, वीराराम तथा देवाराम को कुम्हार को एक-एक लाख रूपये व गवरी देवी एवं भंवरी को 50-50 हजार रूपये के चैक दिये। इस योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा गठित कोष से समाज में अपराध के फलस्वरूप पीडि़त एवं उनके आश्रित व्यक्तियों को निर्धारित सहायता राशि व उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है। राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को : मोटर वाहन बीमा दुर्घटना योजना के प्रकरण निस्तारित होंगे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 9 मई द्वितीय शनिवार को मोटर वाहन दुर्घटना बीमा के मामलों को आपसी समझाईश के माध्यम से निस्तारित करने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित करेगा। जिला कल€टर ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं 3