← Back to Listings

जीप कार कि आमने सामने भिडन्त, 8 घायल

Published on: November 11, 2019
Latest, News
आबूरोड। शहर के समीप किवरली पुलिया पर जीप कार कि आमने सामने भिडन्त, जीप पुलिया पर लटकी। दुर्घटना मे 8 यात्री हुये घायल, सुचना मिलने पर सदर पुलिस सहित 108 एम्बूलैंस मोके पर पहुंचे सभी घायलो को पहुंचाया ट्रोमा सेन्टर, सभी घायलो का उपचार जारी। दो गंभी रूप से घायलो को किया रेफर। जानकारी के अनुसार सोमवार कि दोपहर मे को स्वरूपगंज से आबूरोड कि ओर आ रही कमान्डर जीप व आबूरोड से सिरोही जा रही कार के बीच ओवर टेक करने के चक्कर मे आमने सामने भिडन्त हो गई। दुघर्टना इतनी जोरदार थी कि जीप पुलिया से आधी निचे कि तरफ लटक गई। वही घायलो कि चिख पुकार सुन समीप के लोग मोके पर पहुंचे ओर घायलो को बहार निकाला वही सुचना मिलने पर सदर पुलिस सहित 108 एम्बूलैंस मोके पर पहुची ओर सभी घायलो को ट्रोमा सेन्टर लेकर आये। जहां पर सभी का उपचार जारी है वही दो गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिये आगे रेफर किया। सदर थानाधिकारी ने बताया किशबाना बानो,निजाम खान, गुलफसा बानो, रूबीना बानो निवासी स्वरूपगंज, सफर खान निवासी अहमदाबाद,अर्जुन सिंह निवासी आबूरोड, अनया बानो निवासी अहमदाबाद, भरत कमुार निवासी भुजेला घायल हुये।