← Back to Listings

नयी बनि दीवार के चलते बस खाई में गिरने से बची: माउंट आबू

Published on: March 28, 2019
News, Latest
माउंट आबू | आज सुबह आबूरोड से अहमदाबाद जाने वाली वाली राजस्थान रोडवेज की बस अगर दीवार में न अटकती तो आज फिर माउंट आबू में एक बड़ा हादसा दस्तक दे सकता था और 40 मुसाफिरों के जान पर बन आती | रोज मराह की तरह आज सुनाह जब आबूरोड डिपो की बस माउंट आबू से अहमदाबाद की लिए रवाना हुई तो शायद किसको को भी ज्ञात न होगा की उसमे बेठे यात्रियों की आज जान पर आ बन सकती थी | अटकले लगाई जा रही है की मौड़ पर अचानक सामने से गलत दिशा से गाडी आने से बस को जगह नहीं मिली और वह हाल ही में दुरुस्त हुई सुरक्षा दीवार से टकरा गई | सुरक्षा दीवार के अगली तरफ एक गहरी खाई है जिसके चलते यह घटना काफी गंभीर हो सकती थी, लेकिन बस ड्राईवर की समझ, दुरुस्त सुरक्षा दीवार व इश्वर की कृपा से यह हादसा टल गया | हादसा में किसी को भी कोई गंभी चौट नहीं आई है ना ही कोई जान की हानि हुई, दीवार से भिड़ने के बाद एक एक करके सभी यात्री सुरक्षित बहार निकाल लिए गए | निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखे विडियो https://www.youtube.com/watch?v=v1ZYYJzLYqU