← Back to Listings

बी.एस. मेमोरियल स्कूल के खेल मैदान में छात्र -छात्राओं ने भरपूर दिखाया दमखम

Published on: December 24, 2014
News
खेलों में दिखाया दमखम 24.12.2014 1500 मीटर में ( छात्र वर्ग ) वसंत माली अव्वल बी.एस. मेमोरियल स्कूल के खेल मैदान में छात्र -छात्राओं ने भरपूर दिखाया दमखम। निदेशक प्रमोद चैाधरी ने बताया कि तीसरे दिन 1500 मीटर ((छात्र वर्ग)में वसंत माली,रशपाल सिंह,जय पटेल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। स्लो सार्इकिल (छात्र वर्ग) कक्षा छ: से आठवीं में ध्रुव परमार,हर्षवर्धन सिंह, प्रतीक जाड़व तथा (छात्रा वर्ग) में भाग्यश्री परमार,मनाली गेहलोत,डेरैया खुशी और कक्षा ग्यारहवी से बारहवीं (छात्र वर्ग) में आशिष सक्सेना ,नितेश कुमार,मुकुल कुमार तथा (छात्रा वर्ग) में आर्ची अग्रवाल,कबारिया फरीदा,पल्लवी गोपालिया ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्क थ्रो में कोमल आसुदानी लगातार दूसरे वर्ष भी रही अव्वल विदयालय के शारीरिक शिक्षक महेश कुमार ने बताया कि गोला फेंक (छात्र वर्ग) में कक्षा सातवीं से बारहवीं में आशिष सक्सेना, देवडा़ महिपाल सिंह ,सौरव शर्मा तथा (छात्रा वर्ग) में निशा सेन,रिशिका ,तनवी बमणावत ने और डिस्क थ्रो (छात्र वर्ग) में अविनाश , देवडा़ महिपाल सिंह ,मुकुल कुमार तथा (छात्रा वर्ग) में कोमल आसुदानी ,शेखदा शबाना, आयुषी कुमावत ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद (छात्र वर्ग) में सौरव शर्मा, अभिषेक चौधरी,दिलीप सिंह तथा (छात्रा वर्ग) में निशा सेन, तनवी बमणावत, श्वेता ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर तनुज शर्मा, हीरा सिंह मेहता, नीता पटेल, पीतांबर शर्मा, गोविन्द झा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपसिथत थे।