← Back to Listings

सिरोही में लहराया तिरंगा और केसरिया, देशभक्तो ने देशद्रोहियों को दिया "जोर का झटका धिरे से"

Published on: February 27, 2016
News, Latest
देवनगरी युवा शक्ति संगठन के तत्वाधान सिरोही शहर में शहीदो कि शहादत में विशाल वाहन रैली का आयोजन हुआ देवनगरी युवा शक्ति संगठन सिरोही ने शहर के वातावरण को शहीदो को याद कर वाहनो के द्वारा शहर के मुख्यमार्गो से रैली निकाली। रामझरोखा मैदान से रैली को प्रारम्भ किया रैली छीपा ओली, निलवणी चैक, सदर बाजार, सिनेमा रोड, पैलेस रोड, मोचीवाडा, एन सी सी सर्किल, घांचीवाडा, झूपडी रोड, सरजावा दरवाजा, बस स्टेण्ड, सम्पूर्णानन्द काॅॅलोनी, भाटकडा चैराहा होते हुए पुनः रामझरोखा मैदान पर समाप्त हुई। रैली में देश भक्ति गीत व देशभक्ति नारो से भगवा लहराया। वही तिरंगा का सम्मान करते हुये रैली को प्रारम्भ किया। वह रैली को कोतवाली थानाधिकारी मिठ्ठूलालजी ने झण्डी दिखाकर रवानगी दी। sirohi-bike-inidan-flag-rally-4 रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वह रैली में शहीदो कि याद में मशाल यात्रा भी रखी युवाओ ने मशाल लेकर यात्रा कि व देवनगरी युवा शक्ति संगठन के युवाओ ने संकल्प लिया कि जरूरत मंदो कि सहायता करना, मानव सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना, गौ-सेवा, गो-तस्करी को रोकने के लिए दिशा निर्देश दिये व देश सेवा में सिरोही कि अहम भूमिका साबित कर स्वच्छ भारत मिशन बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, पानी बचाओ, भु्रणहत्या मिशन आदि पर देवनगरी युवा शक्ति संगठन ने संकल्प लिया। किसी भी प्रकार कि सहायता करना युवाओ का व मानव का प्रथम कर्तव्य है। उसी के आधार पर जरूरतमंदो को रक्तदान करना व किसी कि जान बचाना यह भी मानव धर्म का प्रथम कर्तव्य माना गया है। उसी के साथ रैली का आयोजन शहर के वातावरण को शहीदो कि शहादत के रंग में रंग दिया। यह देवनगरी युवा शक्ति संगठन के युवाओ ने पूरे जोश के साथ देश सेवा में अपना तन-मन समर्पित कर दिया। sirohi-bike-inidan-flag-rally-2