← Back to Listings

बाईबल का वाचन : सिरोही

Published on: March 25, 2016
News, Latest
दु:ख भोग स्मरण सप्ताह के तहत गुड फ्राइडे के साथ आराधना व प्रार्थना में ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा पवित्र बाईबल का वाचन किया। प्रार्थना व आराधना कार्यक्रम में फादर जोजो ने पवित्र बाईबिल का प्रवचन करते हुए कहा कि मनुष्य को अपने हृदय में ईश्वर के प्रति आस्था व ईश्वरीय प्राप्ति तब होगी तब मनुष्य में दुसरे मनुष्य के प्रति दया, प्रेम, अंहिसा व भाईचारे की भावना प्रबल होगी। इश्वर को प्राप्त करने के लिये ये तभी सम्भव है जब मनुष्य ईश्वरीय भक्ति के माध्यम से अन्य लोगों से वैमन्यस्यता की भावना को दूर कर भाईचारे, प्रेम, त्याग और बलिदान की भावना एक दूसरे को बांटे। फादर जोजो ने कहा कि ईश्वरीय भक्ति से कठिन कार्य में भी सफलता प्राप्त कर सकते है। मनुष्य को अपने जीवन में अन्य असहाय लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर देशभक्ति गीत का भी आयोजन किया गया।