← Back to Listings

ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा महाशिवरात्रि मेला कार्यक्रम

Published on: March 14, 2016
News, Latest
माउंट आबू । केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के आई. जी. भूपत सिंह चौहान ने कहा है कि किसी के जीवन चरित्र का उत्थान करना महान कार्य है। मनुष्य की पहचान उसके चरित्र से ही होती है। ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा विश्वस्तर पर किया जा रहा जन-जन को मूल्यों के प्रति= जागरूक करने का कार्य अपने आप में अद्वितीय है। वे सोमवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में ऐतिहासिक पोलोग्राउंड में लगाए गए महाशिवरात्रि विशाल मेले में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में संतोषजन सफलता प्राप्त करने के लिए नैतिक मूल्यों का समावेश करना अति आवश्यक है। ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा मूल्यों पर आधारित सिखाया जाने वाला राजयोग सभी प्रकार के भेदभाव समाप्त करता है। डीआईजी प्रशांत जंभोलकर ने कहा कि सामाजिक संबंधों में सौहार्द कायम रखने के लिए ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा जो विशाल कार्य किया जा रहा है उसके सार्थक परिणाम की बदौलत आज समूचे विश्व में भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। संगठन की ताकत किसी भी कार्य को मूर्तरूप देने में अहम कार्य करती है। जनहित के कार्यों में ब्रह्माकुमारी संगठन का कोई सानी नहीं है। खेल प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका बी. के. शशि बहन ने कहा कि समय के महत्व को जानकर मन को व्यर्थ के विचारों में उलझाने की बजाय श्रेष्ठ संकल्पों से मन को भरपूर करना चाहिए। जापान से आई बी. के. रजनी बहनी ने कहा कि भारतीय संस्कृति अब विदेशियों को भी आकॢषत कर उनकी जीवनशैली को संस्कारित बनाने का अहम कार्य कर रही है। वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका बी. के. शीलू बहन ने कहा कि विचारों को समर्थ बनाने के लिए निरंतर ज्ञान का मनन चिन्तन, साधना का अभ्यास करना चाहिए। shivratri-mela-mount-abu-2016-4 शिवरात्रि मेले में उमड़े रहे लोग ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा पोलोग्राउंड में लगाए गए मेले में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिसके तहत तनावजन्य जीवन से मुक्ति, व्यसनों से छुटकारा, चिकित्सा सुविधा शिविर, जल संवर्धन, ऊर्जा संरक्षण, द्वाद्वश ज्योर्तिलिंगम, रेडियो मधुबन, मूल्यों से आधारित खेल, मायावी अजगर से बचाव, कुंभकरण, विशाल शिवलिंग सहित विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करने को लोगों का दिन भर तांता लगा रहा। मेला देखने पहुंचे एस.डी.एम व न्यायाधीश गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कलपेश जावेरी ने मेले का अवलोकन किया वही माउंट आबू एस.डी.एम अरविन्द पोसवाल ने दीप प्रज्वलन का मेले के आज के दिन का शुभआरम्भ कर मेले का अवलोकन किया | सम्राट हैरी ने बिखेरे जादू के जलवे ख्यातनाम जादूगर सम्राट हैरी ने रविवार देर शाम पोलोग्राउंड के अरावली रंगमंच पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में लगाए महाशिवरात्रि मेले में जादू शो में अपने जादू के जलवे बिखेर कर आश्चर्यचकित करते हुए खूब वाहवाही लूटी। जादुई सम्मोहन शक्ति के जरिए मुंह से बीस मीटर धागे में प्रति फुट पर बंधे हुए करीब ५० ब्लेड निकालना, खाली डिब्बे में दूध भरकर शिवलिंग पर चढ़ाना, जमीन पर बिखरे ताश के पत्तों से घर निर्मित करना, कागजों के टुकडों को टिफिन में बंद कर उसे खोलने पर चॉकलेट निकालना, कागज के टुकड़ों में कपड़े में ढककर उससे कई मालाएं तैयार कर दर्शकों के गले में डालना, कागज के टुकड़ों को रूमाल में बंद कर पुन: खोलने पर उसे तिरंगा बनाना, खाली फ्रेम में देवी देवताओं के चित्र दिखाना, खाली डिब्बे को बंद कर उसे खोलने पर आग की लपटें निकालना, उन निकलती आग की लपटों को पकडक़र रूमालों में तबदील करने जैसे दर्जनों कारनामें दिखाकर दर्शकों को अचंभित कर दिया।