← Back to Listings

वार्ड न. 6,9,11 व 17 में कांग्रेस पर बन्दरबाट टिकट वितरण प्रकिया अपनाने का आरोप लगाते हुए इन्होने सौंपा त्याग पत्र

Published on: November 06, 2019
Latest, News

माउंट आबू - नगर पालिका चुनाव 2019 | जैसे ही पार्टी आलाकमान से साफ होने लगा की पार्टी किस प्रत्याशी को कांग्रेस का चेहरा बनायेगी वैसे ही निराश प्रत्याशी व कार्यकर्ता का रोष सामने आने लगा | जहा एक तरफ निराश प्रत्याशी पार्टी के खिलाफ जाकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है तो वही वरिष्ठ कार्यकर्ता भवर सिंह मेडतिया ने अपना रोष त्याग पत्र के रूप में जाहिर किया |

मेडतिया ने अपने त्याग पत्र में स्पस्ट रूप से चार वार्ड के टिकेट वितरण पर सवाल उठाये

  1. वार्ड 6: दीपक सिंघल पर सवाल उठाते हुआ कहा की वह पहले कांग्रेस के विरुद्ध चुनाव लड़ चुके है फिर भी उन्हें टिकेट क्यों दिया गया |
  2. वार्ड 9: सुनील कुमार को टिकेट देने पर मेडतिया ने सवाल उठाये की वह पहले लगभग 2 बार भाजपा से चुनाव लड़ चूका है |
  3. वार्ड 11: जैसे ही निर्दलीय दावेदार माउंट आबू शिव शेना के प्रमुख देवेन्द्र जानी ने जब कांग्रेस से अपना नामांकन भरा तो यह बात मेडतिया को रास नहीं आई |
  4. वार्ड 17: अनिल कुमार जैन को कभी पार्टी बेठको में नहीं देखा गया फिर उन्हें टिकेट देने का क्या तात्पर्य |

इतना ही नहीं मेडतिया ने भंवर सिंह बहती (शिक्षा मंत्री ), खेत सिंह मेडतिया, करण सिंह कुचीयारडा, जीवाराम आर्य (जिला अध्यक्ष), पूर्व विधायक लालाराम जी गरासिया एवं अणदाराम की कांग्रेस टीम पर बन्दरबाट प्रकिया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा की उन्हें आशचर्य है की इतनी शशक्त टीम होने के बावजूद ऐसी प्रकिया क्यों |

 

यह पत्र उन्होंने निम्न पद्धाधिकारी को सुपूर्त किया 

मुख्य मंत्री श्री अशोक गहलोत

प्रदेश अध्यक्ष, जयपुर

भंवरसिंह भाटी, प्रभारी मंत्री

खेत सिंह मेडतिया

करण सिंह कुचीयारडा

जीवाराम आर्य (जिला अध्यक्ष)