← Back to Listings

एक महिला पर भालू ने किया हमला तो दूसरी को साप ने काटा

Published on: May 16, 2016
News, Latest
भालू के हमले से महिला घायल आबूरोड। खेत पर कार्य करने जा रही महिला पर भालू ने किया हमला। गंभीर घायल महिला को आबूरोड राजकिय चिकित्सालय लाये। चिकित्सको ने किया उपचार। महिला कि हालात गंभीर। धनारी गांव मे रहने वाली महिला बदी देवी पत्नी बाबूलाल कलबी (35) अपने रोज मर्रा घरेलू कार्य करने के बाद खेत के लिये रवाना हुई, खेत से कुछ ही दूरी पर झाडियो मे से निकल कर आये भालू ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर समीप के खेतो के लोग आये ओर भालू से महिला को अलग कर भालू को भगाया गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत स्वरूपगंज स्थित राजकिय चिकित्सालय लेकर गये जहां पर प्राथमिक उपचार कर आबूरोड रेफर किया गया। घायल महिला के परिजन 108 एम्बूलेस कि सहायता से आबूरोड राजकिय चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सक डा.एमएल हिण्डोनिया, मनीष गुप्ता व दुर्गेश सक्सेना ने गंभीर महिला का तुरंत उपचार किया। महिला के सर व कमर मे गंभीर चोटे आई। सांप ने काटा, खतरे से बहार snake-attacked-abu-road आबूरोड। शहर के समीप गिरवर गांव मे जोमी पत्नी लकमाराम गरासीया (65) रविवार कि सुबह अपने घर मे कार्य कर रही थी इसी दोरान एक कांले रंग के सांप ने महिला को डस लिया, अचते हुई महिला को आबूरोड राजकिय चिकित्सालय लेकर आये जहां पर चिकित्सको की कडी मेहनत के बाद महिला को खतरे से बहार निकाला गया। चिकित्सक ने बताया कि महिला को कोबरा सांप ने डसा है,, अगर थोडि देर आरे लेट हो जाते तो महिला की जान को खतरा हो सकता था। वही महिला के परिजनो ने बताया कि काले रंग के सांप डसने के बाद मटके मे जा घुसा था जिसे गांव के लोगो ने पकड कर जंगल मे छोडा।

 

आबुरोड से लैएक अहमद की रिपोर्ट