← Back to Listings

अवैध खनन करने वालो 3 ट्रेक्टरो पर हुयी कार्यवाही, कर रहे थे अवैध खनन: सिरोही

Published on: July 25, 2016
News, Latest
पुलिस विभाग व खनन विभाग ने संयुक्त की कार्यवाही सिरोही | तहसील के जावाल गांव में निरन्तर अवैध खनन वालो का आतंक बड़ गया था, जावाल गाँव की श्मसान घाट के पिच्छे वाली भूमि पर सिरोही व गोयली के ट्रैक्टर वाले जावाल में खनन करके यहाँ पर आते है निरंतर अवैध खनन करने वालो के द्वारा जगह जगह पूरी तरीके से जमीन खोदी जा चुकी है | आज सुबह गाँव के कालूराम पुरोहित, हिम्मत भाई ,हरी सिंह ने हो रहे इस अवेध खनन की तुरंत सुचना जावाल पुलिस चौकी में दी जिस पर सुचना पाकर बाबूलाल सब इंस्पेक्टर ,दो कांस्टेबल मोके पर पहुचे , साथ ही खनन विभाग सिरोही से अधिकारी प्रवीण भाई पटेल ने तुरंत सुचना पाकर मोके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए जावाल पुलिस चौकी में 3 ट्रेक्टर को सीज करवाया | avedh-khanan-sirohi-news-1 (1)