← Back to Listings

अनुराधा पौडवाल की मधुर वाणी से माउंट आबू में बही भक्ति-भजन की सरिता [देखे विडियो]

Published on: April 11, 2017
News, Latest
सिरोही जिले एवं माउंट आबू की अधिश्टात्री देवी मां अर्बुदा जो कि माउंट आबू के लोगो की आराध्य है और यह स्थान स्कन्द पुराण के अर्बुद खण्ड मे इस स्थान को कात्यानी षक्ति पीठ के रूप में भी जाना जाता है और नवरात्र के अवसर पर यहां भक्तो का रैला सा लगा रहा है । वही चैत्र माह जो कि सबसे बडा माह माना जाता है और चैदस दिन यहां पर पुजा अर्चना की जाती है इसी कडी में मन्दिर की तलहटी मेें भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सुप्रसिद्व भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने मां अर्बुदा के भजनो की प्रस्तृति दी और पुरा माहौल भक्ति मय हो गया । साथ ही अनुराधा पौडवाल ने मिडिया से बात की और कहा कि प्रदमश्री मिलने के बाद पहली बार माउंट आबू आई एवं यह उनका सोभाग्य है की उन्हें माँ अर्बुदा शक्ति पीठ आने का मौका मिला |