← Back to Listings

चलते ट्रक मे पिछे से टकराई एम्बूलैंस 1 की मौत 4 घायल: आबूरोड

Published on: May 28, 2017
News, Latest, Accident
आबूरोड। समीपवर्ती अमीरगढ़ आरटीओ चैके पोस्ट के सामने नेशनल हाईवे पर शुक्रवार कि सवेरे चलते ट्रक मे पिछे से टकराई एम्बॅलैंस, जोरदार हुई भिडन्त मे एम्बूलैंस मे सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य चार लोग गंभीर घायल हो गये। मौके पर पहुचंी गुजरात पुलिस मे सभी घायलो को 108 कि मद्द से आगे रेफर किया। वही मृत्क महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को सोपा। घटना की जानकारी देते हुये अमीरगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार कि सवेरे राजस्थान के जोधपुर निवासी सुखदेव घोसी अपनी माताजी को इलाज के लिये अहमदाबाद ले जा रहे थे, शुक्रवार कि सवेरे अमीगढ़ चैक पोसट पर एम्अॅलैंस के चालक ने नियन्त्रण खोते हुये सामने चल रहे ट्रक के पिछे से टक्कर मार दी, इतनी जोरदार टक्कर से एम्बूलैंस से पाखच्चे उड गये जिससे इलाज के लिये जा रही महिला इन्द्रा देवी भंवरलाल घोसी(50) निवासी जोधपुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एम्बॅलेंस मे सवार सुखी बेन पदमभाई घोसी,चंदुभाई सुखदेव भाई घोसी,चेतन भाई भंवर लाल भाटी,भंवरलाल भाटी गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलो को 108 की मद्द से आगे रेफर किया गया।