← Back to Listings

जिला कलेक्टर ने जारी किये आदेश, सिरोही में जनवरी माह तक धारा 144 लागू

Published on: November 21, 2020
Latest, Corona
सिरोही | दिवाली के बाद से भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देख सभी राज्य आब सतर्क हो चुके है तो वही गृह मंत्रालय से लगातार वी.सी आदि के माध्यम से सभाए आदि कर नये आदेश जारी किये जा रहे है | सिरोही जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने सिरोही जिले में 20 जनवरी 2021 रात्रि 11:00 बजे तक धारा 144 लागू करने के आदेश जारी कर दिये है जिसके मुताबित आब जिले में एक जगह पर 5 से ज्यादा व्यक्ति के एकत्रित होने पर क़ानूनी कार्यवाही की जा सकेगी | इसी कड़ी में सवाल यह उठते है की लगातार राजनीती के गलियारों में भीड़ आदि हो रही है, और आबूरोड में तो दिसम्बर में नगर पालिका चुनाव भी है | धारा 144 की पालना करना सबके लिए एक समान हो फिर चाहे वो नेता हो या आम आदमी, और उलंघन करने पर कार्यवाही भी समान होनी चाहिये | जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश की कॉपी