← Back to Listings

गुरु शिखर से वापसी के समय में एक कार टक्कर से खाई में जा गिरी

Published on: August 27, 2015
News, Latest
माउंट आबू - गुरु शिखर से वापसी के समय में एक कार टक्कर से खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार गुरु शिखर से वापसी के समय में एक वाहन आर जे 19 एस ऍफ़ 1938 लौट रहा था । की अचानक तेज वाहन चलाने के कारण वाहन सुरक्षा दीवार को तोड़कर खाई में जा गिरा। वाहन में सवार चार लोगो को ग्रामीणों ने खाई में निकाल कर पुलिस को सूचित किया और पुलिस चारों घायलो स्थानीय ग्लोबल अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आई। पुलिस के अनुसार इन चारो ने शराब पी हुई थी। इनमे एक को गम्भीर चोट लगी है बाकि के तीनों को मामूली चोटे आई है। ये चारो जोधपुर के रहने वाले है। PC: Yash Goyal