← Back to Listings

आगामी आबूरोड नगरपालिका चुनाव 2020 को लेकर अधिकारियों की बैठक

Published on: December 04, 2020
Latest, News, Election 2020
आबूरोड । नगर पालिका चुनावों को लेकर की गई प्रशासन की बैठक, पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गई यह बैठक जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में की गई। बैठक में चुनाव को लेकर बूथों के इंतजाम सुरक्षा संबंधी इंतजाम व चुनावी प्रक्रिया पर चर्चा की गई। बैठक में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद, एसपी हिम्मत अभिलाष टांक, आरओ रामजी भाई, तहसीलदार रामस्वरूप जौहर, आबूरोड शहर थाना अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, रीको अधिकारी रानसिंह, सदर थाना अधिकारी देवी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।