← Back to Listings

AbuTimes.com वेबसाइट द्वारा माउंट आबू में मुफ्त दीपक वितरंन किये गये

Published on: October 24, 2014
News
हर घर हो रौशनी, हर घर जले दिया के अंतर्गत www.AbuTimes.com वेबसाइट दीपावली के शुभ अवसर पर माउंट आबू में मुफ्त दिए, तेल एवं बतिया बाटी गई | www.AbuTimes.com द्वारा संपन इस कार्य का उद्देश्य था की माउंट आबू के उन घरो में भी दीपक जले जो लोग रूपये की कमी के कारन दीपक नहीं खरीद सकते साथ ही इस व्यस्थ जीवन की भाग दोड में दीपक की कम होती महत्वता को भी बढाया जा सखे और बाज़ार में हाथ से बने दीपक बेचने आये कुम्हार को भी रोज़गार प्राप्त हो सके | इस कार्य के अंतर्गत अनेक माउंट आबू वासियों को ५ दिए, १०० एम.एल तेल, एवं रुई की बतिया बाटी गई | यह सामग्री प्राप्त करने वाले लोगो ने दुआए देकर अपनी ख़ुशी इज़हार की |