← Back to Listings

आबू टाइम्स के तत्वाधन में किया गया क्रिससम का विशाल आयोजन

Published on: December 25, 2014
News
25/12/2014 माउंटआबू, माउंटआबू में शरद महोत्सव 31 दिसंबर तक मनाया जाएगा जो 29 दिसंबर से शूरु होता है। लेकिन माउंटआबू में क्रिसमस के मौके से ही क्रिसमस महोत्सव की शुरुआत हुई । यह महोत्सव नक्की झील से शुरू हुआ जिसमें देशभर से आए हजारों सैलानियों ने भाग लिया। इस दौरान पूरा माउंटआबू क्रिसमस के रंग में रंगा नजर आया। क्रिसमस के रंग से गुरुवार को माउंटआबू रंग गया। यहां क्रिससम का विशाल आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे गुब्बारे जब आसमान की तरफ उड़े तो यह नजारा देखने लायक था। गुब्बारों ने ऐसा समां बांधा कि नीचे सैंटा क्लाज भी मस्ती में झूम उठे। फिर क्या था सैंटा की यह मस्ती सबको झूमाने लगी। नक्की झील पर गुब्बारे की सैर , सैंटा की मस्ती और लोगों का डांस बस देखते बन रहा था। माउंटआबू में यह आयोजन एक विचित्रता का रुप लिए हुए था। यह आयोजन गुब्बारे से शुरू हुए जो कई रूपों में दिखा। यह आयोजन आबू टाइम्स के तत्वाधन में किया गया। इसका आयोजन संजय अग्रवाल की टीम के नेतृत्व में किया गया। इस आयोजन के दौरान सैलानियों को सांटा क्लाज का रूप देखने को मिला। कुल मिलाकर ऐसा लगा कि क्रिसमस की यह मस्ती नए साल के उस आगाज को दस्तक दे रही हो जो 2015 से सिर्फ चंद दिनों के फासले पर है। News Courtesy: Anil Areean Edited By: Er. Sanjay