← Back to Listings

डांडियों की खनखनाहट से गूंजे गरबा स्थल: आबुरोड

Published on: October 27, 2015
News, Latest
-हर्षोल्लास से मनाई शरद पूर्णिमा -मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़ आबूरोड, शरद पूर्णिमा पर सोमवार रात शहर के मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई। भगवान के खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। गरबा स्थल डांडियों की खनखनाहट से गुंजायमान रहे। देर रात तक चले गरबों में छोटे-बड़ों ने उत्साह से भाग लिया। शहर के आजाद मैदान, कुम्हार मौहल्ला, कोर्ट रोड, नयाखेड़ा, सांतपुर, रीको कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, रोडवेज बस स्टैण्ड, लुनियापुरा, गांधीनगर व रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में आयोजित गरबा कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की खासी भीड़ रही। रंग-बिरंगी वेषभूषा में गरबा नृत्य करते बच्चे आकर्षण का केन्द्र रहे। Sahil 5165 नवयुवक मित्र मंडल के योगेश सिंहल ने बताया कि आजाद मैदान में आयोजित गरबा कार्यक्रम के तहत नन्हे-मुन्हों order soma to home के साथ युवतियो व महिलाओ के लिये गरबा वेशभुषा एवं बेस्ट गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवतियों ने डांडिया रास किया। मां अम्बें की आरती की गई। इसी क्रम में रिक्को मे आबू वेलफेयर सोसायटी द्वारा गरबा आयोजन किया गया। Sahil 5312 सोसायटी के अध्यक्ष महैन्द्र मरडिया ने बताया की शरद पूर्णिमा पर गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंग बिरंगी वेष भूषा मे आई महिलाओ व युवतियो ने एक से बढकर एक गरबा प्रस्तुत किया। विजेताओ को सोसायटी की तरफ से पुरस्कार वितरण किये गये। वही खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। मंडल के मनोज कुमार, सुमित जोशी,हरीश, राजा, कपिल, हिल्पेश गोयल, सन्नी जैन, निर्भय जैन, विनय सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्था संभाली। Sahil 5329