← Back to Listings

नाबालिक बालिका का अपहरण कर गैंगरेप: आबूरोड

Published on: October 07, 2020
Latest
आबूरोड़| जहाँ एक और देश में दुष्कर्म पर राजनीती नहीं थम रही तो वही देश में लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म की वारदात ने आह आबूरोड में भी दस्तक दे दी | मामले की जानकारी लेने आबूरोड सदर थाने पहुँची जिला पुलिस अधिक्षक पूजा अवाना ने बताया कि दो दिन पूर्व सदर थाने में चन्देला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिक पुत्री के साथ अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला दर्ज करवाया गया था मामले को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है एस पी ने गिरवर चौकी पहुँचकर भी मामले की जानकारी ली | वही मामले को लेकर रेवदर विधायक जगसीराम कोली पीड़ित परिवार से मिले विधायक ने चन्देला गांव में पीड़ित परिवार के घर जाकर पीड़ित के पिता से बात की वही मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है | विधायक कोली ने पुलिस से मामले को गंभीरता से जांच करने की बात कही। पीड़िता के पिता ने दर्ज एफआईआर में बताया कि गत 19 सितंबर को चन्देला गांव से दो युवक उसकी पुत्री को शादी कि नियत से अपहरण कर भगा ले गए थे उसके बाद पुत्री के साथ सामुहिक रूप से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया गया अभी भी पीड़ित बालिका युवको के कब्जे में है पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए माउंट आबू डिप्टी परवीन कुमार ,सदर थानाधिकारी आनंद कुमार ने आरोपियों की तलाश शूरु कर दी है सदर थाना पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। सदर थानाधिकारी आंनद कुमार,प्रशिक्षु आरपीएस सुर्दशन कुमार रहे मौजूद |