← Back to Listings

आबूरोड पालिका अध्यक्ष का फुंका पुतला, अध्यक्ष ने मांगी लिखित में मांफी

Published on: July 11, 2016
News, Latest, Political
अध्यक्ष का फुंका पुतला, हुआ भारी विरोध प्रदर्शन झुका प्रसाशन पालिका अध्यक्ष ने मांगी माफी अन्य बिन्दुओ पर भी बनी सहमति आबूरोड। भाजपा पार्षद किरण रेगर के नेतृत्व में दिए जा रहे धरने का समापन पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल के माफी मांगने व अन्य बिन्दुओ पर बनी सहमति के बाद समाप्त हुआ। ज्ञात रहे की पालिका पार्षद किरण रेगर द्वारा जनसमस्याओ ,विकास कार्य न होने ,व पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल के द्वारा गत दिनों पार्टी बैठक में किये गए अभद्र व्यवहार को लेकर गत दिनों दिए गए ज्ञापन पर कोई कारवाही न होने के विरोध में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा पार्षद किरण रेगर के नेतृत्व में वार्ड के सेकड़ों वार्ड वासियो के साथ सोमवार को प्रात: 11 बजे पालिका कार्यलय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदशन करते हुए पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल का पुतला फुंका कर विरोध जताते हुए पालिका प्रसाशन व पालिका अध्यक्ष की कार्य शैली के विरुद्ध जमकर नारे बाजी की गई |

 

abu-road-people-burnt-chairman-effigy-latest-news

 

कार्यकर्ताओ ने नारो में गली गली में शोर हे ईओ, चेयरमेन चोर हे, सुरेश सिंदल होश में आओ होश में आकर बात करो जैसे नारो से अपना विरोध प्रकट किया। धरना प्रदर्शन को लेकर आज सुबह से ही पालिका कार्यलय में भी गेमा गहमी बनी रही इस बिच पालिका अध्यक्ष व उनके साथियो ने पार्षद किरण रेगर को समझा बुझा कर धरने से उठाने का प्रयास किया परन्तु रेगर लिखित आस्वासन एवं लिखित माफी नामे पर ही अड़े रहे ओर आखिरकार लिखित समझौते से ही धरने का समापन हुआ इस अवसर पर पालिका पार्षद अमित साबरिया,उपाध्यक्ष गणेश आचार्य ,हरीश गुप्ता ,अजय वाला ,दीपक राणा,पूर्व पालिका अध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

 

लिखित मांफी के बाद हुआ समाप्त धरना नगर पालिका के बहार पार्षद करण रेगर व वार्ड वासीयों द्वारा दिये जा रहे धरने पर मोजूद पालिका अध्यक्ष व अन्य भाजपाईयों ने पार्षद को समझाकर धरना समाप्त करने को कहा लेकिन किरण रेगर के नही मानने व पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल के लिखित मे माफी सहित अन्य विकास कार्य करवाने पर ही धरना समाप्त करने को कहा काफी देर तक चली समढााईस के बाद पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल को पार्षद सहित वार्ड वासीयों के आगे झुकना पडा ओर लिखित मे माफी के साथ विकास कार्य करवाने का देना पडा तग कहा जाकर धरना समाप्त हुआ।

 

भाजपा बोर्ड पर भाजपा पार्षदों ने ही लगाये आरोप नगरपालिका के बहार भाजपा पार्षद किरण रेगर द्वारा दिये जा रहे धरने के समर्थन मे भाजपा के अन्य पार्षदो के भी आ जाने से माहोल ओर गर्मा गया ओर सभी भाजपा पार्षद पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये कहते नजर आये की जब प्रदेश मे भाजपा सरकार है भाजपा का बोर्ड है फिर भी भाजपा के पार्षदो का कार्य नही हो रहा है उन्है अपने कार्य के लिये धरना प्रदर्शन सहित पुतला दहन करना पड रहा है तो बाकि के वार्डो का तो किया हाल होगा यह सभी समझ सकते है। भाजपा के पार्षद अमित सांबरिया, अमरसिंह, दीपक राणा, मोहनराणा, गणेश आचार्य,हरीश गुप्ता,मनोनित पार्षद अजय वाला ने पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुये कहा की हम जिस विकास के नाम पर पार्षद बन कर आये है वो सभी पालिका अध्यक्ष कि हठधमिटता के कारण भाजपा की प्रदेश सरकार के साथ हमारा भी नाम खराब हो रहा है।