← Back to Listings

महाआरती में उमडे श्रद्धालु, आबूरोड

Published on: October 19, 2015
News, Latest
महिला मण्डल ने छप्पन भोग का किया आयोजन आबूरोड, नवरात्रा पर्व के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो के तहत शहर के रिक्को गरबा मे रिक्को महिला मण्डल की ओर से छप्पन भोग के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। आबू वेलफयर सोसायटी के अध्यक्ष महैन्द्र मरडिया ने बताया की रविवार को महिला मण्डल की ओर से मां अम्बे के प्रागण मे छप्पन भोग का आयोजन किया गया वही सोसायटी द्वारा 108 दीपक से महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती जिला प्रमुख पायल परसराम पुरिया की मोजूदगी मे कि गई। महाआरती मे सैंकडो की संख्या मे भक्तो ने भाग लिया। महाआरती के बाद छप्पन भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर भगवान अग्रवाल, शांति भाई, दीपक अग्रवाल, देसाई सहित सोसायटी के सदस्यो ने व्यवस्था संभाली। इसी क्रम मे शहर मे गरबा पण्डालो मे मां अम्बे की घूम रही विभिन्न वेश भूषाओ मे महिलाओ, युवतियो व युवको द्वारा मां अम्बे के प्रागंण मे गरबा प्रस्तुत किया गया। शहर सहित ग्रामीण अंचलो मे गरबास महोत्सव अपने परवान पर है।