← Back to Listings

सात देहदान के संकल्प पत्र के साथ आबुरोड़ में समाज की सेवा के प्रति एक नई मिशाल कायम

Published on: October 27, 2017
News, Latest
लायंस क्लब आबू रोड के द्वारा किए जा रहे नेत्रदान एवं देहदान कार्यों से प्रेरित होकर मरणोपरांत देहदान की इच्छा जताई गई, इस पर आवश्यक दस्तावेज शपथ पत्र तैयार कर उदयपुर मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए देहदान का संकल्प पूरा किया । लायंस क्लब आबूरोड के द्वारा एक महान कार्य के तहत *सात देहदान संकल्प* प्रदीप कुमार मित्तल नेत्रदान एवम देहदान प्रभारी, नटवर लाल पटेल, मुकेश कुमार अग्रवाल एवं रामनारायण सामरिया की प्रेरणा से आज राजस्थान के इतिहास मे पहली बार एक साथ लायंस क्लब आबूरोड़ के द्वारा 7 (सात) देहदान के संकल्प पत्र माननीय जिला कलेक्टर महोदय श्री संदेश जी नायक सिरोही के समक्ष शपथ दिलाई गई कि उनके मृत्यु उपरांत देहदान किया जाये, जिसमें श्री कृष्ण कुमार मिश्रा, श्रीमती बिनीता मिश्रा, डॉ हितेश कुमार पारेख, श्रीमती नीरू पारेख, आनंद कुमार भाटिया, श्री हंसराज मारू, श्रीमति अश्वनी राजहंस ने शपथ ली । इस कार्यक्रम मे तहसीलदार मनसुख राम डामोर, जिला प्रमुख पायल अरुण परसरामपुरिया, सुरेश कोठारी, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, लायंस क्लब आबू रोड अध्यक्ष प्रहलाद चौधरी, क्षेत्रिय अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, रामनारायण सामरिया, लायन मनीष जैन (एडवोकेट), देहदान प्रभारी लायन प्रदीप कुमार मित्तल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे | जिला कलेक्टर ने देहदान को समाज के लिए प्रेरणादाई बताया ..