← Back to Listings

मात्र 6 दिन में 500 से 600 हुई जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या, आज आये 27

Published on: July 06, 2020
Latest, Corona

सिरोही | जिले में 1 जुलाई को 16 पॉजिटिव सामने आये थे जिसके पश्चात कुल पॉजिटिव की संख्या 507 पहुँच गयी थी, उसके पश्चात निरंतर 20 के आस पास नए कोरोना पॉजिटिव सामने आ रहे है और सिर्फ 6 दिन में जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव के आकडे ने 600 को पार कर दिया है |

आज प्रातः 8 नये कोरोना पॉजिटिव आये थे जो की पिंडवाडा से 4, शिवगंज से 3 व सिरोही से 1 थे तो सांय में सी.एम.एच.ओ राजेश कुमार द्वारा जारी रिपोर्ट में 19 और कोरोना पॉजिटिव जिले में आज सामने आये है जिसके पश्चात जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 608 पर पहुँच गई है | सांय में 19 नये पॉजिटिव में से 14 पिंडवाडा, 4 आबूरोड़ [गाँधीनगर(1), नयाखेडा(1), उमरनी(1), कुमार मोहल्ला(1) ] एवं 1 शिवगंज तहसील से है |