← Back to Listings

होली के लिए शर्तो के साथ मिली छुट, तो वही जिले में आज 59 पॉजिटिव

Published on: March 26, 2021
Latest, Corona
सिरोही | सिरोही जिले में 59 नये पॉजिटिव आज सामने आये जिसमे से अधिकतम केस फिर आबूरोड़ से ही है, आज आबुरोड से 39 नये कोरोना पॉजिटिव आये तो माउंट आबू में भी 3 और कोरोना केस है जिसमे से एक माउंट आबू के मुख्य बाज़ार से है | पॉजिटिव आये सभी लोगो को घर पर ही कोरनटिन किया जा रहा है जिन्हें पुलिस की निगरानी में घर में ही रहने की हिदायत दी जा रही है | होली एवं शब-ए-बारात पर छुट राजस्थान गृह विभाग ने आने वाले त्यौहार के मद्देनज़र होली व शब-ए-बारात के लिए कुछ छुट दी है, अब 28 व 29 मार्च को दोपहर 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सार्वजनिक आयोजनों के लिए छुट है जिसमे अधिकतम 50 व्यक्ति ही हो सकते है | 50 बेड के कोरेनटिन सेंटर के आदेश