← Back to Listings

पिता की नवमीं पुण्य तिथी के अवसर पर रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदान: आबूरोड़

Published on: December 14, 2020
Latest
आबूरोड। ट्रोमा सेन्टर स्थित ब्लड बैंक व रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से ब्लड बैंक प्रभारी धमेन्द्र सिंह द्वारा अपने पिता की नवमीं पुण्य तिथी के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के युवाओ, संस्था के लोगो सहित महिलाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान के दौरान रोटरी ब्लड बैंक में 51 यूनिट रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। ट्रोमा ब्लड बैंक प्रभारी धमेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय शिव साागर सिंह की नवमी पुण्य तिथि के मौके पर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दोरान ब्रहाकुमारी संस्था के लोगो, नर्सिंगं कोलेज के स्टूडेंटो सहित शहर के युवाओ व महिलाओ ने अपना रक्तदान कर स्व शिवसागर सिंह को श्रधाजंली दी। इस अवसर पर के ए श्याम कुमार, हरेंद्र सिंग, डॉ रोजा, डॉ अनिल भंसाली, लईक अहमद, सलीम खान, राधा सिंघल, डॉ प्रताप मिड्डा, अवधेश देवल राजेन्द्र बाकलीवाल विशाल सिंह, बीके कोमल यादव,डॉ वीसी भटनागर,डर सपना भंडारी, डॉ अर्पित अग्रवाल, डॉ विहा अग्रवाल, सुधीर जेन, सभी चिकित्सक व ब्रहाकुमारी संस्था के लोग मोजद रहे।