← Back to Listings

पानी की सफाई के लिए 50,000 मछलिया नक्की झील में तेनात

Published on: August 31, 2016
News, Latest
माउंट आबू | पीछले कुछ समय में नक्की झील में सेकड़ो मछलियों के मरने की खबर सामने आती रही है, वही प्रशासन का मानना था की मोसम में बदलाव व बढती ठण्ड के कारण मछलियों की मोत होती है वही लोगो का कहना था नक्की झील की सफाई न होने के कारण झील में काई और काफी गन्दगी जमा हो गई है जिसके कारण मछलिया मर रही है | इन ही बातो के बीच प्रशासन ने कल रात करीब 8:15 पर नक्की झील में बहार से आयत की 50,000 मछलियों को एस.डी.एम अरविन्द पोसवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह भाटी, सुनील आचार्य आदि लोगो के मोजुदगी में पानी में छोड़ा | नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर ने बताया की यह मछलिया कोई आम मछलिया नहीं बल्कि "Grass carp" मछलिया है, ग्रास कार्प मछलिया पानी को प्रदूषित करने वाले अनआवश्यक पोधो को खाती है, जिससे की धीरे धीरे जल की सफाई होती रहेगी और साथ ही नक्की झील में मछलियों की संख्या भी बढ़ जाएगी | फोटो: कुनाल डाबी