← Back to Listings

अचलगढ़, माउंट आबू में भालुओ का आतंक जारी, दिन दहाड़े 4 भालुओ ने एक आदमी को किया लहू लुहान

Published on: September 17, 2018
News, Latest, Wildlife
माउंट आबू | आज दिन में करीब 4 बजे जब फ़ौज्मल माली पुत्र छोगाराम अपनी भैस लेने जा रहे थे तभी अचानक 4 भालुओ ने अचलगढ़ गाँव में उन पर हमला कर दिया, 4 भालुओ के हमले ने फौजमल को लहू लुहान कर दिया | गंभीर हालत में फौजमल को ग्लोबल हस्पताल ले जाया गया लेकिन भालुओ के हमले ने उनकी एक आँख और चहरा पूरी तरह से ख़राब कर दिया, हस्पताल पर पट्टी आदि कर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीटी स्कैन के लिए ट्रामा सेंटर, आबूरोड ले जाया गया जहा पर उनकी कुछ हडियो में फ्रेक्चर स्कैन हुआ है | हाल ही में फारेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा कई जगहों पर भालुओ के हमलो के चित्र लगाये गए है जिससे की पर्यटकों को चेतवानी दी जाये लेकिन आम तौर पर हमले गाँवों में होते है जरुरत है गाँव के लोगो को सतर्क किया जाये व कड़े निर्देश दिए जाए |