← Back to Listings

22 करोड का ड्रग ज़ब्त : आबू रोड

Published on: May 28, 2015
News
आबू रोड के रिको इन्डसट्रीयल एरिया ग्रोथ सेन्टर फेस 2 में रिषी माईन्स केम प्राईवेट लिमिटेड के यहां से पकडे गये 220 किलो ड्रग जिसकी कीमत 22 करोड बताई जा रही है के 3 लोगो को गिरफतार करने के बाद कहा ले जाया गया यह सिरोही पुलिस को भी मालूम नहीं है। यही नहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार हमेशा इस प्रकार की कार्यवाही होने के बाद स्थानीय पुलिस और जिला पुलिस को इसकी जानकारी आबू रोड पुलिस और जिला पुलिस वरिष्ठ अधिकारियो को दी जानी थी लेकिन सोमवार रात्रि से ही यह समाचार टीवी चैनल और समाचार पत्रो को पहुच गये लेकिन अभी तक पुलिस से यह बात दूर है कि आखिर मामला क्या है। News Courtesy: Anil Areean, Mount Abu