खाखी पर चढ़ा होली का रंग, न.पा अध्यक्ष सुरेश थिंगर ने भी आबू वासियों के साथ खेली होली [देख विडियो]
Published on: March 14, 2017
News, Latest
मन में घुली दूरियों को मिटाने का त्योहार होली का पर्व और होली के पर्व के बाद रंगों के बीच रखने का अवसर दुल्हन डे पूरे जिले में जोर-शोर पर मनाई जा रही है जहां कल पूरे जिले में सभी लोगों ने जमकर होली खेली तो वही आज सिरोही जिले के पुलिस विभाग में भी जमकर होली खेली और माउंट आबू में थाना परिसर मैं भी होली के रंग नजर आए तो वही दिनभर की ड्यूटी के बाद जहां पुलिसकर्मी इस त्योहार को मनाते हुए नजर आए तो वहां का नजारा भी देखते हुए बनता था कि जहां एक पुलिसकर्मी दिनभर अपनी ड्यूटी कर लोगों की सेवा करता है तो आज के दिन वह इस त्योहार को मनाने में भी पीछे नहीं रहता है और DJ की धुनों पर यहां पर पुलिसकर्मी नाचते हुए नजर आए और जमकर रंग और गुलाल लगाते हुए भी नजर आए |
होली का त्यौहार ऐसा त्यौहार है जोकि होली का दहन के बाद 7 दिनों तक जिले के कई दिनों तक खेली जाती है और जहां रंगों के इस पर्व के साथ-साथ जहां जिले पर के विभिन्न मंदिरों में भी होली के बाद मेलों का आयोजन होगा और इन मेले में भी रंग और गुलाल उठते हुए नजर आएंगे