← Back to Listings

महिला के पेट से 15 किलो वजनी गांठ निकाली

Published on: April 28, 2016
News
आबूरोड। महावीर सर्जीकल के चिकित्सको द्वारा 4 घंटे के लम्बे आपरेशन के बाद 52 वर्षीय महिला के पेट से 15 किलो वजी गांठ निकाल सफल आपरेशन किया। महावीर सर्जीकल के मुख्य चिकित्सक डा.महावीर प्रसाद बंसल ने जानकारी देते हुये बताया कि रजगी पत्नी सिंगाराम गरासीया निवासी लोहासा, कोटडा जिला उदयपुर के पेट मे काफी दिनो से दर्द महसुस हो रहा था वही उसके पेट के आकार मे वृद्वी हो रही थी, परिजनो द्वारा मरीज महिला का बहुत इलाज कराने के बाद भी कोई पुर्क नही पडा, मरीज महिला को परीजन रविवार को आबूरोड के महावीर सर्जीकल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर जांच के बाद बुधवार को चिकित्सक अजय सिंघला, नीतू सिंघला व महावीर प्रसाद बंसल द्वारा महिला का 4 घंटे का जटिल आपरेशन कर उसके पेट मे बच्चेदानी के जूडी करीबन 15 किलो वजनी गांठ निकाली गई।