← Back to Listings

जिले में आज 100 नये पॉजिटिव, माउंट आबू के 274 युवाओं को लगी वैक्सीन

Published on: May 21, 2021
Latest, Corona
सिरोही | जिले में आज कल के मुकाबले 50 प्रतिशत ज्यादा पोस्टिवे केस सामने आये है, कल जहाँ 51 नये पॉजिटिव आये थे तो आज 100 नये व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है | आज आये 100 नये पॉजिटिव में सिरोही ब्लाक से 35, पिंडवाडा से 12, शिवगंज ब्लाक 17, आबूरोड़ से 8, रेवदर ब्लाक से 23 व अन्य क्षेत्रो से 5 है | माउंट आबू में 18 से 44 आयु के युवाओ को लगी वैक्सीन आज शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आबू पर्वत मै 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के पुरुष एवम् महिलाओं को कोरोना के टिके 274 जनों को लगाए गए ,डॉक्टर तनवीर हुसैन , राजस्व निरीक्षक कुंजबिहारी झा ,कंपाउंडर सतीश कुमार, राजकुमार, शैलेश बंसल, सत्यप्रकाश बंसल, पार्षद मांगीलाल काबरा पटवारी प्रभुराम गरासिया ने टीकाकरण मैं सहयोग प्रदान किया युवाओं में टीका लगवाने का उत्साह देखा गया